वित्तीय धोखाधड़ी मामले में ईडी ने कोलकाता में छापे मारे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरार अपराधी सोना पप्पू से जुड़े जमीन कब्जाने और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में कई स्थानों पर छापे मारे। ये छापे आनंदपुर और अलीपुर क्षेत्रों में दो कारोबारियों के आवासों पर किए गए हैं। सोना पप्पू के वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होने की जांच की जा रही है।

वित्तीय धोखाधड़ी मामले में ईडी ने कोलकाता में छापे मारे

कोलकाता, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को फरार अपराधी सोना पप्पू से जुड़े कथित जमीन कब्जाने और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में कोलकाता के कई स्थानों पर छापे मारे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने आनंदपुर और अलीपुर क्षेत्रों में दो कारोबारियों के आवासों पर छापे मारे। ये छापे वित्तीय अनियमितताओं और फरार आरोपी सोना पप्पू से संभावित संबंधों की जारी जांच का हिस्सा हैं। सोना पप्पू को जमीन कब्जाने और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामलों का प्रमुख आरोपी माना जाता है और वह पिछले कुछ समय से फरार है। अधिकारियों का मानना है कि उसके कई कारोबारियों से करीबी संबंध थे, जिसके कारण एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है।

ईडी अधिकारी ने कहा कि ईडी दो कारोबारियों की कथित वित्तीय गड़बड़ियों में भूमिका की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या उन्होंने अवैध लेनदेन के माध्यम के रूप में काम किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।