कोलकाता में अपराधी नेटवर्क के खिलाफ ईडी की छापेमारी
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी बिस्वजीत पोद्दार और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई है। सोना पप्पू पर हत्या की कोशिश और रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज है। सूत्रों ने बताया कि बालीगंज इलाके में पोद्दार के घर और व्यावसायिक ठिकानों सहित करीब आठ जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इन जगहों में बाबू सोना उर्फ राहुल दास, सन ग्रुप और जय कामदार के ठिकाने भी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


