फर्जी कॉल सेंटर से 10 लाख की क्रिप्टोकरेंसी जब्त

Feb 09, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अहमदाबाद में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की है, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये की क्रिप्टोकरेंसी और 13.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। यह कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी कर रहा था, और पीड़ितों को धोखा देने के लिए सरकारी अधिकारियों का नाम लेकर डराया जाता था।

फर्जी कॉल सेंटर से 10 लाख की क्रिप्टोकरेंसी जब्त

-ईडी ने अहमदाबाद स्थित फर्जी कॉल सेंटर पर मारे छापे नई दिल्ली, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अहमदाबाद स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी के बाद लगभग 10 लाख रुपये की ‘क्रिप्टोकरेंसी’ और 13.5 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कॉल सेंटर मुख्य रूप से अमेरिका में विदेशी नागरिकों के साथ ठगी कर रहा था। संघीय जांच एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि चार फरवरी को शहर में छह परिसरों की तलाशी ली गई। ईडी के अनुसार, कॉल सेंटर संचालकों ने अमेरिकी सरकारी एजेंसियों के अधिकारी या निजी कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर, ऋण बकाया, कर देनदारियों या कानूनी कार्रवाई के झूठे आरोप लगाकर पीड़ितों को डराया-धमकाया और उन्हें उपहार कार्ड खरीदने या डिजिटल भुगतान करने के लिए मजबूर किया।

एजेंसी ने कहा कि इस तरह से उत्पन्न अवैध राशि मुख्य रूप से अमेजन गिफ्ट कार्ड के माध्यम से प्राप्त की गई थी और बाद में ‘पैक्सफुल’ जैसे ऑनलाइन मंचों और अन्य अवैध माध्यम से इसे क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित किया गया। ईडी ने कहा कि इसमें विदेशी नागरिकों की मिलीभगत थी जिन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को बदलने और भुनाने में में मदद की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।