Delhi News: ईडी ने कोलकाता में आठ ठिकानों पर छापे मारे
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले की जांच के तहत सोमवार सुबह कोलकाता में आठ ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज और शरत बोस रोड के आसपास हुई। मामला अधिक लाभ का वादा करके लोगों से करोड़ों रुपये जुटाने की कथित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि धन रियल एस्टेट और अन्य कारोबार में लगाया गया। पिछले महीने भी एजेंसी ने 17 ठिकानों पर छापे मारे थे।

Delhi News: कोलकाता, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार सुबह कोलकाता में आठ ठिकानों पर छापेमारी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज और शरत बोस रोड के आसपास स्थित कई परिसरों में तलाशी ली गई। केंद्रीय एजेंसी ने संदिग्ध वित्तीय धोखाधड़ी और अधिक लाभ का वादा करके लोगों से करोड़ों रुपये जुटाने के मामले की जांच तेज कर दी है। आरोप है कि इस धन को रियल एस्टेट और अन्य कारोबारी गतिविधियों में लगाया गया। अधिकारी ने बताया कि ईडी ने पहले की कार्रवाई के दौरान मिले सुरागों के आधार पर ये छापेमारी की।
पिछले महीने भी ईडी ने कोलकाता और देश के अन्य हिस्सों में 17 ठिकानों पर छापे मारे थे।

