ED Questions Karnataka BJP Worker Over Claim of Rahul Gandhi s British Citizenship राहुल गांधी नागरिकता मामले में बयान दर्ज, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsED Questions Karnataka BJP Worker Over Claim of Rahul Gandhi s British Citizenship

राहुल गांधी नागरिकता मामले में बयान दर्ज

इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया। ईडी ने उन्हें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत बयान दर्ज करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 10 Sep 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी नागरिकता मामले में बयान दर्ज

इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा करने वाले कर्नाटक भाजपा के एक कार्यकर्ता को मंगलवार ईडी ने बयान दर्ज किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एस. विग्नेश शिशिर ने मध्य दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं को बताया कि उन्हें उक्त जांच के संबंध में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धारा-37 के तहत तलब किया गया है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि शिशिर से कुछ दस्तावेज और ‘सबूत जमा करने को कहा गया था, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि वह उनके पास हैं।

शिशिर से कुछ सवाल पूछे गए और फेमा के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। फेमा के तहत, ईडी व्यक्तियों और कंपनियों द्वारा विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों की जांच करता है। शिशिर ने संवाददाताओं से कहा कि मेरे पास कुछ ठोस सबूत, जानकारी, दस्तावेज, रिकॉर्ड और वीडियो हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।