ईडी ने ‘न्यूज क्लिक’ पर 120 करोड़ का जुर्माना लगाया

Feb 16, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाचार पोर्टल 'न्यूज क्लिक' और इसके प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के कारण की गई है। कंपनी और संपादक पर गलत घोषणाओं और धनशोधन के आरोप हैं।

ईडी ने ‘न्यूज क्लिक’ पर 120 करोड़ का जुर्माना लगाया

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाचार पोर्टल ‘न्यूज क्लिक’ और उसके प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन पर की गई है। ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया कि पोर्टल का स्वामित्व रखने वाली कंपनी पीपीके न्यूज क्लिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड पर 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, पुरकायस्थ को 64 करोड़ रुपये के कथित उल्लंघन के लिए समान आदेश जारी किया गया है। बताया कि कंपनी और प्रधान संपादक पर फेमा के उल्लंघन, सेवाओं व निर्यात तथा एफडीआई फंड की गलत घोषणाओं के आरोप थे।

बाद में ईडी ने धनशोधन मामले की जांच शुरू की थी। बताया कि ईडी ने सबसे पहले सितंबर 2021 में दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में न्यूज क्लिक के परिसर पर छापा मारा गया था। इस मामले में प्रबीर पुरकायस्थ समेत 25 से अधिक लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच के बाद अब जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। चीनी सरकारी मीडिया के साथ जुड़ा नाम भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2023 में अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित समाचार लेख के हवाले से न्यूज क्लिक और इसके प्रवर्तकों पर गलत काम करने का आरोप लगाया था। लेख में कहा गया था कि पोर्टल एक वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा था, जिसे अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम से धन प्राप्त हुआ था, जो कथित तौर पर चीनी सरकारी मीडिया के साथ मिलकर काम करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।