Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsED Freezes 192 Crores Linked to Vinjo Online Gaming App in Money Laundering Probe
‘विनजो’ ऐप की 192 करोड़ रुपये की जमा राशि फ्रीज

‘विनजो’ ऐप की 192 करोड़ रुपये की जमा राशि फ्रीज

संक्षेप:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन मनी गेमिंग ऐप 'विनजो' की अकाउंटिंग फर्म में छापेमारी की। 192 करोड़ रुपये की नई बैंक जमा राशि, म्यूचुअल फंड और सावधि जमा को फ्रीज किया गया है। विनजो के संस्थापकों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था और कंपनी पर 'आपराधिक' गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।

Jan 01, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कहा कि उसने ऑनलाइन मनी गेमिंग ऐप 'विनजो' की अकाउंटिंग फर्म में तलाशी अभियान चलाया और 192 करोड़ रुपये के नई बैंक जमा राशि, म्यूचुअल फंड और सावधि फ्रीज कर दी। ईडी ने कंपनी के लेखा परीक्षक (ऑडिटर) कार्यालय में 30 दिसंबर को छापा मारा था। संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि तलाशी के दौरान 'जेडओ गेम्स प्राइवेट लिमिटेड' (विनजो प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय सहायक कंपनी) के पास मौजूद लगभग 192 करोड़ रुपये की ‘अपराध की आय’ के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। नवंबर में, ईडी के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के बाद एजेंसी ने विनजो के संस्थापकों सौम्या सिंह राठौर और पावन नंदा को गिरफ्तार किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व में ईडी ने इस मामले में नवंबर में छापेमारी की थी और तब कहा था कि विनजो गेम्स के पास मौजूद लगभग 505 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड, सावधि जमा और म्यूचुअल फंड को उसने फ्रीज कर दिया था। ईडी ने आरोप लगाया कि कंपनी ‘आपराधिक’ गतिविधियों में लिप्त थी क्योंकि ग्राहकों को बिना सूचित किए, बॉट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), एल्गोरिदम और 'पीपीपी, ईपी और पर्सोना' नामक सॉफ्टवेयर के साथ खेलने के लिए मजबूर किया जाता था।