आरजी कर अस्पताल की वित्तीय गड़बड़ियों पर आरोपपत्र दाखिल

Feb 06, 2026 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया। पूर्व प्राचार्य संदीप घोष, जो सीबीआई द्वारा गिरफ्तार हैं, इस मामले में आरोपी हैं। उच्च न्यायालय ने इन अनियमितताओं की जांच का आदेश दिया था।

आरजी कर अस्पताल की वित्तीय गड़बड़ियों पर आरोपपत्र दाखिल

कोलकाता, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक विशेष अदालत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया। ईडी इस मामले में धनशोधन जांच कर रही है। ईडी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष इस मामले में आरोपियों में से एक हैं। घोष को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित इस अस्पताल के एक पूर्व अधिकारी अख्तर अली ने घोष के कार्यकाल के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस पर जांच का आदेश दिया था, जिसे शीर्ष अदालत ने भी बरकरार रखा था।

घोष के कार्यकाल में ही हुई थी प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या संदीप घोष के प्राचार्य पद पर तैनाती के दौरान ही 2024 में मेडिकल कॉलेज की एक प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोलकाता पुलिस के एक पूर्व नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को दोषी पाया गया था। अदालत ने रॉय को प्राकृतिक जीवन के अंत तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।