
पंजाब : अमरूद बाग घोटाले में नई चार्जशीट
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में करोड़ों रुपये के अमरूद बाग मुआवजा घोटाले में 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ईडी ने जांच में पाया कि निजी व्यक्तियों ने सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से...
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में करोड़ों रुपये के अमरूद बाग मुआवजा घोटाले में 16 आरोपियों के खिलाफ एक नई चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ईडी के जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय ने 11 सितंबर को पंजाब के मोहाली स्थित पीएमएलए अदालत में भूपिंदर सिंह, विकास भंडारी और 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामले से संबंधित धन शोधन जांच में अभियोजन शिकायत दर्ज की। ईडी ने पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा सिंह, भंडारी और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू की। ईडी की जांच से पता चला कि निजी व्यक्तियों ने सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से उस जमीन पर अमरूद के बागों के बदले गलत मुआवजा हासिल किया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


