पूर्व रिलायंस अधिकारियों को ईडी हिरासत में भेजा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राउज एवेन्यू कोर्ट ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के पूर्व अधिकारियों अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बपना को बैंक लोन फ्रॉड और धनशोधन मामले में ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। जांच में डिजिटल साक्ष्य से दोनों की भूमिका स्पष्ट हुई है। दोनों आरोपियों को 20 अप्रैल को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

पूर्व रिलायंस अधिकारियों को ईडी हिरासत में भेजा

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित बैंक लोन फ्रॉड और धनशोधन मामले में रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (आरएएजी) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बपना को पांच दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कस्टडी में भेज दिया है। विशेष जज हसन अंजर की अदालत ने आदेश में कहा कि जांच एजेंसी ने पर्याप्त डिजिटल साक्ष्य पेश किए हैं, जिनसे दोनों आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होती है। ईडी के अनुसार, लोन की रकम को कथित तौर पर उन शेल कंपनियों में भेजा गया, जो समूह के नियंत्रण में थीं। यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े कथित लोन डिफॉल्ट और 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम के गबन से संबंधित है।

अदालत ने कहा कि ईमेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से यह संकेत मिलता है कि लोन की राशि एक ही दिन में अलग-अलग कंपनियों को ट्रांसफर की गई और खाते जल्द ही एनपीए में बदल गए। दोनों आरोपियों को अब 20 अप्रैल को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।