तमिलनाडु में 258 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी की छापेमारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईडी ने चेन्नई और मदुरै में छापेमारी की, यह कार्रवाई भारत से श्रीलंका में ड्रग्स तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। जॉन ब्रिट्टो और उसके सहयोगियों पर आरोप हैं। हाल ही में मन्नार की खाड़ी से 99 किलोग्राम हशीश और मदुरै रेलवे स्टेशन से 37.64 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की गई।

तमिलनाडु में 258 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी की छापेमारी

चेन्नई। ईडी ने मंगलवार को तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै में कई स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भारत से समुद्री रास्ते के जरिए श्रीलंका ड्रग्स तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला वर्ष 2024 में राजस्व आसूचना निदेशालय द्वारा दर्ज दो मामलों पर आधारित है। इन मामलों में जॉन ब्रिट्टो नामक व्यक्ति और उसके सहयोगियों पर ड्रग्स तस्करी का आरोप है। पहले मामले में डीआरआई मदुरै ने मार्च 2024 में मन्नार की खाड़ी से एक मछली पकड़ने वाली नाव से करीब 99 किलोग्राम हशीश बरामद की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 108 करोड़ रुपये बताई गई।

जांच एजेंसी के मुताबिक रामिश, जानसन और प्रताप नामक तीन लोग जॉन ब्रिट्टो के निर्देश पर यह खेप श्रीलंका पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।दूसरे मामले में मार्च 2024 में मदुरै रेलवे स्टेशन पर पी. प्रकाश नामक व्यक्ति के पास से 37.64 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की गई थी। इसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई। एजेंसी को शक है कि यह खेप भी श्रीलंका भेजी जानी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।