ईडी ने अरुणाचल में नौ ठिकानों पर छापे मारे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरुणाचल प्रदेश में अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में नौ ठिकानों पर छापे मारे। यह गिरोह विभिन्न राज्यों में शराब पर कर के अंतर का फायदा उठाने में संलिप्त था। ईडी ने फर्जी लाइसेंस के तहत चल रही थोक इकाइयों का भी पता लगाया।

ईडी ने अरुणाचल में नौ ठिकानों पर छापे मारे

ईटानगर, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में अरुणाचल प्रदेश में नौ ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों में शराब पर लगने वाले कर के अंतर का फायदा उठाने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए निर्धारित शराब को अवैध रूप से असम व अन्य राज्यों में भेजा जा रहा था। इस सप्ताह चलाए गए इस अभियान में ईटानगर, नाहरलगुन, सेप्पा, जीरो, दापोरिजो, नामसाई और रोइंग जैसे शहरों में छापे मारे गए।

ईडी की यह जांच अरुणाचल प्रदेश से असम में शराब के अवैध परिवहन को लेकर असम पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी से संबद्ध है। ताजा छापेमारी में ईडी ने पाया कि कई थोक इकाइयां स्थानीय लोगों के नाम पर जारी फर्जी लाइसेंस के तहत चल रही थीं, जबकि असली नियंत्रण संदिग्ध सरगनाओं के हाथ में था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।