नासिक में अशोक खरात के दफ्तर से कई दस्तावेज जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नासिक के बाबा अशोक खरात के धनशोधन मामले में फिर से तलाशी अभियान शुरू किया। ईडी ने खरात के दफ्तर पर छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इससे पहले, खरात के ठिकानों से 42 लाख रुपये नकद और 2.4 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया गया था।

नासिक, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात से जुड़े धनशोधन मामले में फिर से तलाशी अभियान शुरू किया। खरात के दफ्तर से लेनदेन, संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित खरात के दफ्तर ‘ओक्स प्रॉपर्टी ऑफिस’ पर छापा मारा। यह दफ्तर 26 मार्च को नासिक पुलिस की एसआईटी ने सील कर दिया था। अब ईडी को अंदर जाकर गहन जांच करने की अनुमति मिल गई है। इससे पूर्व ईडी की तलाशी में खरात के ठिकानों से 42 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे।
करीब 2.4 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया गया था।सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलिंग, जमीन के लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेजों के दो बड़े बोरे बरामद हुए। इनमें संदिग्ध बेनामी संपत्तियों और जमीन से जुड़ी 52 से ज्यादा रिकॉर्ड शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा चेक बुक, रसीदें, वित्तीय रजिस्टर, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और कई पेन ड्राइव भी जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई अब भी जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


