गुजरात में 1500 करोड़ के जमीन घोटाले में आईएएस अफसर गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के सुरेंद्रनगर के पूर्व कलेक्टर राजेंद्र पटेल को 1500 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इससे पहले एक नायब तहसीलदार को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से 60 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी।

अहमदाबाद, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के पूर्व कलेक्टर राजेंद्र पटेल को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 1500 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले से जुड़े मामले में एक करोड़ से अधिक की रिश्वत ली गई। इस मामले में एक नायब तहसीलदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से 60 लाख की नकदी बरामद की गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई की पुष्टि की। बताया कि शुक्रवार को ईडी की तीन टीमें गांधीनगर स्थित 2015 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र पटेल के आवास पर पहुंचीं। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले 20-21 दिसंबर को भी ईडी की टीम ने उनके घर पर जांच की थी। उनके अलावा उनके पीए जयराज सिंह झाला, नायब तहसीलदार चंद्रसिंह मोरी और क्लर्क मयूर सिंह गोहिल के घर पर भी छापे मारे गए थे। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान नायब तहसीलदार चंद्र सिंह मोरी के घर से 60 लाख रुपये की नकदी बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 23 दिसंबर को मोरी ने अपने बयान में माना था कि जब्त की गई रकम रिश्वत के तौर पर ली गई थी। इसके बाद टीम पूर्व कलेक्टर से दोबारा पूछताछ करने पहुंची थी। गुजरात एसीबी ने भी दर्ज किया मुकदमा इस मामले में गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भी मुकदमा दर्ज किया है। इसमें आईएएस पटेल, नायब तहसीलदार चंद्र सिंह मोरी, पीए जयराज सिंह झाला और क्लर्क मयूर सिंह गोहिल को आरोपी बनाया गया है। एक सप्ताह पहले ही पद से हटाया गया जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के बाद एक सप्ताह पहले ही पटेल को सुरेंद्रनगर के कलेक्टर पद से हटा दिया गया था। वह फरवरी 2025 में यहां नियुक्त किए गए थे। फिलहाल उन्हें कहीं और तैनाती नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि उनके पास पांच करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति की बात सामने आई है, जो आय से अधिक संपत्ति का मामला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




