Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsED Arrests Another Accused in SP Oswal Digital Arrest Case
उद्योगपति एसपी ओसवाल के डिजिटल अरेस्ट में एक और आरोपी गिरफ्तार

उद्योगपति एसपी ओसवाल के डिजिटल अरेस्ट में एक और आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

लुधियाना के उद्योगपति एसपी ओसवाल से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अर्पित राठौर को कानपुर से गिरफ्तार किया। राठौर पर ओसवाल और अन्य लोगों को साइबर अपराधों का निशाना बनाने का आरोप है। उसके ठिकाने से डिजिटल उपकरण और 14 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई।

Jan 02, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। लुधियाना के प्रख्यात उद्योगपति एसपी ओसवाल से जुड़े ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक दो लोग पकड़े जा चुके हैं। ईडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया कि उद्यमी ओसवाल से जुड़े मामले की जांच के बाद टीम ने आरोपी अर्पित राठौर को कानपुर से पकड़ा। आरोप है कि राठौर ने सिर्फ ओसवाल को ही ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं किया, बल्कि कई अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों का निशाना बनाया। इस दौरान आरोपी के ठिकाने से कुछ डिजिटल उपकरण और 14 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जालंधर में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने राठौर को पांच जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में 23 दिसंबर को असम से रूमी कलिता को हिरासत में लेने के बाद की गई थी। कलिता भी फिलहाल ईडी की हिरासत में है। ओसवाल से वसूले गए थे सात करोड़ रुपये ईडी ने बताया कि वर्धमान समूह के अध्यक्ष एसपी ओसवाल के साथ डिजिटल अरेस्ट का यह मामला अगस्त 2023 में हुआ था। साइबर अपराधियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उनसे सात करोड़ रुपये वसूल लिए थे। आरोप है कि राठौर इन इन अपराधों को अंजाम देने के लिए विदेशी सहयोगियों के संपर्क में था। वह उन्हें फर्जी खाते उपलब्ध कराकर अवैध कमाई को विदेशी क्षेत्रों में अंतरित करने में मदद करता था। राठौर को उसका हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी और भारतीय रुपये में दिया गया। घबराएं नहीं, शिकायत दर्ज कराएं अधिकारियों ने जनता से अपील की कि डिजिअल अरेस्ट का संदेह होने या किसी भी तरह की साइबर ठगी का पता चलने पर घबराएं नहीं। तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।