Ebola Virus Outbreak Declared in Congo with 28 Suspected Cases and 15 Deaths विदेश ::::: कांगो में इबोला वायरस का नया प्रकोप, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsEbola Virus Outbreak Declared in Congo with 28 Suspected Cases and 15 Deaths

विदेश ::::: कांगो में इबोला वायरस का नया प्रकोप

- स्वास्थ्य मंत्रालयल ने की वायरस के नए प्रकोप की घोषणा - कांगो देश में

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 4 Sep 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
विदेश ::::: कांगो में इबोला वायरस का नया प्रकोप

डकार (सेनेगल), एजेंसी। मध्य अफ्रीकी देश कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इबोला वायरस के नए प्रकोप की घोषणा की। यह प्रकोप दक्षिणी कासाई प्रांत के बुलापे और म्वेका क्षेत्र में देखा गया है। वर्तमान में 28 संदिग्ध मामले और 15 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें चार स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु दर लगभग 53.6 फीसद है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को कासाई प्रांत भेजा है, ताकि स्वास्थ्य केंद्रों में रोग निगरानी, उपचार और संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को मजबूत किया जा सके। कांगो के पास एर्वेबो इबोला वैक्सीन और उपचार सामग्री का स्टॉक उपलब्ध है।

अफ्रीका के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मोहम्मद जनाबी ने कहा, 'हम वायरस के प्रसार को तेजी से रोकने और लोगों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।' इबोला वायरस बेहद संक्रामक है। इससे होने वाली बीमारी इंसानों में दुर्लभ, लेकिन गंभीर और अक्सर जानलेवा होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।