Ebenyo and Kebede to Defend Titles at Tata Steel World 25K Race खेल : इबेन्यो, केबेदे विश्व 25के दौड़ में खिताब बचाने उतरेंगे, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsEbenyo and Kebede to Defend Titles at Tata Steel World 25K Race

खेल : इबेन्यो, केबेदे विश्व 25के दौड़ में खिताब बचाने उतरेंगे

इबेन्यो, केबेदे विश्व 25के दौड़ में खिताब बचाने उतरेंगे कोलकाता। कीनिया के डेनियल इबेन्यो

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 Dec 2024 05:41 PM
share Share
Follow Us on
खेल : इबेन्यो, केबेदे विश्व 25के दौड़ में खिताब बचाने उतरेंगे

इबेन्यो, केबेदे विश्व 25के दौड़ में खिताब बचाने उतरेंगे कोलकाता। कीनिया के डेनियल इबेन्यो और इथोपिया की सुतुमे केबेदे 15 दिसंबर को यहां होने वाली टाटा स्टील विश्व 25के (25 किमी) दौड़ में पुरुष और महिला वर्ग के खिताब बचाने उतरेंगे। पुरुष वर्ग में एक घंटे 11 मिनट 13 सेकंड का मौजूदा प्रतियोगिता रिकॉर्ड इबेन्यो के नाम है जबकि महिला वर्ग में यह रिकॉर्ड केबेदे (एक घंटा 18 मिनट 47 सेकंड) के नाम है। दौड़ में दुनिया के कुछ प्रमुख धावक हिस्सा लेंगे। पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष तीन धावकों को क्रमश: 15,000 डॉलर, 10,000 डॉलर और 7,000 डॉलर की राशि मिलेगी। महिला वर्ग में पूर्व चैंपियन बहरीन की डेसी जिसा और इथोपिया की देगितु अजिमेराव भी प्रतिस्पर्धा पेश करेंगी। पुरुष वर्ग में पेरिस ओलंपिक के कांस्य विजेता कीनिया के बेनसन किप्रुटो भी चुनौती पेश करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।