ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्ली पूर्वी निगम भूमिगत जलाशय के लिए जल बोर्ड को सौंपेगा जमीन

पूर्वी निगम भूमिगत जलाशय के लिए जल बोर्ड को सौंपेगा जमीन

तैयारी वैलकम झील की एक हजार वर्ग मीटर जमीन स्थायी तौर पर दी जाएगी स्थायी

 पूर्वी निगम भूमिगत जलाशय के लिए जल बोर्ड को सौंपेगा जमीन
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 02 Dec 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

तैयारी

वैलकम झील की एक हजार वर्ग मीटर जमीन स्थायी तौर पर दी जाएगी

स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी, कई कॉलोनियों में जल संकट दूर होगा

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता

पूर्वी दिल्ली नगर निगम भूमिगत जलाशय के लिए वैलकम झील की एक हजार वर्ग मीटर जमीन स्थायी तौर पर दिल्ली जल बोर्ड को सौंपेगा। इस संबंध में प्रस्ताव को पूर्वी निगम स्थायी समिति की बैठक में बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी गई है। पूर्वी निगम भूमि एवं संपदा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूमि के एवज में दिल्ली जल बोर्ड निगम को करीब सवा चार करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।

जानकारी के मुताबिक करीब 32 एकड़ में फैली शाहदरा वैलकम झील की 14 एकड़ जमीन पर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। झील के एक हिस्से में महिला पार्क है जिसका उपयोग नहीं किया हो रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिशासी अभियंता की तरफ से फरवरी 2021 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के निगमायुक्त को एक पत्र लिखा गया था। पत्र में कहा गया कि वैलकम झील में से एक हजार वर्ग मीटर जमीन जल बोर्ड को सौंपी जाए ताकि वैलकम सहित उसके आस-पास की कालोनियों के लोगों को जल की अधिक मात्रा में आपूर्ति की जा सके। इसके बाद जल बोर्ड तथा निगम विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से एक सर्वे किया था। सर्वे करने के उपरांत पूर्वी निगम के भूमि एवं संपदा विभाग के अधिकारियों से इसके लिए अनुमति मांगते हुए एक प्रस्ताव तैयार किया था।

बृहस्पतिवार को स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव को पेश किया गया जिस पर सर्वसम्पत्ति से मंजूरी दे दी गई। स्थायी समिति के चेयरमैन वीएस पंवार का कहना है कि जल बोर्ड भूमि के एवज में पूर्वी निगम को चार करोड़ 24 लाख 93 हजार 730 रुपये देगा। जमीन स्थायी तौर पर जल बोर्ड के पास रहेगी। भूमिगत जलाशय के निर्माण के बाद से केशव चौक, नवीन शाहदरा सहित अनेक कालोनियों में जल का संकट दूर हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें