जयशंकर यूएई पहुंचे, रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अबू धाबी, एजेंसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)

जयशंकर यूएई पहुंचे, रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा होगी

अबू धाबी, एजेंसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे। इस दो दिवसीय यात्रा (11–12 अप्रैल) के दौरान जयशंकर यूएई के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच चल रहे व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और पश्चिम एशिया में बदलते हालात के बीच स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने बताया कि विदेश मंत्री के साथ-साथ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की भी खाड़ी देशों की यात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हो रही हैं।

इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य भारत की ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करना और तेल एवं गैस आपूर्ति को सुरक्षित बनाना है, खासकर ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।