जयशंकर ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से की मुलाकात
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल से मुलाकात की और उन्हें भारतीय राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से भी चर्चा की और भारत-मॉरीशस संबंधों पर उनके समर्थन की सराहना की। इसके अलावा, उन्होंने नेपाल, भूटान और सेशेल्स के समकक्षों से भी मुलाकात की।

पोर्ट लुई, एजेंसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल से मुलाकात की। इस दौरान जयशंकर ने उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान विदेश मंत्री ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और एमएसएम पार्टी के नेता प्रविंद कुमार जगन्नाथ से भी मुलाकात की और भारत-मॉरीशस संबंधों के प्रति उनके समर्थन की सराहना की। इसके अलावा जयशंकर ने नेपाल, भूटान और सेशेल्स के अपने समकक्षों से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय तथा आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


