
परिजन बोले, कॉल करने पर जल्द लौटने की बात कही थी
नंद नगरी के पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार
नई दिल्ली, व.सं। नंद नगरी के बी-एक पार्क में शनिवार को ई-रिक्शा चालक 25 वर्षीय सनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों के रूट मैप की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, सनी को शनिवार दोपहर किसी का फोन कॉल आने के बाद नंद नगरी गया था।

शाम करीब पांच बजे उसने परिवार से बात कर बताया कि वह जल्द लौट आएगा, लेकिन इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। शाम करीब सात बजे पुलिस ने शाम करीब सात से 7:30 बजे परिवार को सूचना दी कि सनी का शव पार्क में खून से लथपथ पड़ा मिला है। यह सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बताया कि सनी का किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही उसने कभी दुश्मनी की बात कही थी। मृतक की बहन ने भी पुरानी रंजिश से इनकार किया है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और योगी मॉडल अपनाने की मांग की है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


