महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट करने वाला गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

द्वारका जिला पुलिस ने महंगी पार्टियों में लूटपाट करने वाले आरोपी रिंकू उर्फ विपिन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। विपिन के खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को 31 मार्च की शाम दबोचा गया।

महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, व. सं.। द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने महंगी पार्टियों में शामिल होने के लिए लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू उर्फ विपिन के कब्जे से देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुई है। विपिन के खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की टीम को 31 मार्च की शाम आरोपी के द्वारका आने की सूचना मिली थी। इस पर उसे दबोच लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।