
खेल : हसरंगा की जगह हेमंथा श्रीलंका की टीम में
दुशान हेमंथा को चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका की टी-20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। हसरंगा पहले मैच के दौरान घायल हो गए थे। आईसीसी ने हेमंथा को टीम में शामिल करने की मंजूरी दी है। श्रीलंका का अगला मैच ओमान के खिलाफ है।
कोलंबो, एजेंसी। स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को बुधवार को टी-20 विश्व कप के लिए चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है। हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम का अगला मैच गुरुवार को ओमान के खिलाफ होगा। आईसीसी ने कहा, विश्व कप की तकनीकी समिति ने ने हसरंगा के स्थान पर हेमंथा को श्रीलंकाई टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। न्यूजीलैंड के चोटिल माइकल ब्रेसवेल की जगह भी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति दे दी है।
न्यूजीलैंड ने अभी तक इस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया है। विश्व कप की प्रतियोगिता तकनीकी समिति में आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान, गौरव सक्सेना, हेमांग अमीन और शॉन पोलॉक शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




