ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीराजेंद्र नगर उपचुनाव में दुर्गेश पाठक होंगे आप के प्रत्याशी

राजेंद्र नगर उपचुनाव में दुर्गेश पाठक होंगे आप के प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 23 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए दुर्गेश पाठक को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय...

राजेंद्र नगर उपचुनाव में दुर्गेश पाठक होंगे आप के प्रत्याशी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 28 May 2022 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया उम्मीदवारी का ऐलान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दी चुनाव लड़ने की चुनौती

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता।

आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 23 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए दुर्गेश पाठक को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पाठक के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को राजेंद्र नगर सीट से उपचुनाव लड़ने की चुनौती दी।

संजय सिंह ने कहा कि निगम चुनावों के बाद भाजपा नेता विधानसभा उपचुनाव से भी भाग रहे हैं। भाजपा के नेता कह रहे कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सामने हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा दोनों चुनाव से भाग गए हैं। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के सूरमा जो दिल्ली में पोल खोल अभियान चला रहे हैं, उनकी पोल खुद ही खुल गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें