
खेल : डूरंड कप : सेना जीत के बावजूद के क्वार्टर से चूकी
डूरंड कप : सेना जीत के बावजूद के क्वार्टर से चूकी जमशेदपुर। भारतीय सेना
डूरंड कप : सेना जीत के बावजूद के क्वार्टर से चूकी जमशेदपुर। भारतीय सेना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद डूरंड कप फुटबॉल के ग्रुप सी के अपने आखिरी मैच में सोमवार को लद्दाख एफसी को 4-2 से हरा दिया। टीम हालांकि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। इस जीत से उसके छह अंक हो गए पर उसका ‘प्लस 2 गोल अंतर छह ग्रुप में प्रत्येक के दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में शीर्ष दो में नहीं है। कमलेश ने 22वें मिनट में लद्दाख का खाता खोला जबकि विग्नेश ने 14 मिनट बाद बढ़त दोगुनी कर दी। सामा ने सेना का पहला गोल किया जबकि अभिषेक ने मध्यांतर से पहले स्कोर 2-2 से कर दिया।

51वें मिनट में क्रिस्टोफर केमाई ने सेना को 3-2 से बढ़त दिलाई। चार मिनट के बाद राहुल रामाकृष्णन ने टीम का चौथा गोल किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


