सबसे फुर्तीला रोबोट 20 पैरों वाला
ड्यूक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 'आर्गस' नाम का एक अनूठा रोबोट विकसित किया है, जो किसी विशालकाय मकड़ी या गेंद जैसा दिखाई देता है। यह रोबोट विभिन्न दिशाओं में गति करने में सक्षम है और जंगलों, समुद्र तटों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में काम कर सकता है। यह खोज और बचाव कार्यों के लिए बेहद उपयोगी होगा।

मकड़ी या गेंद जैसा नजर आता है रोबोट जंगलों और मलबे में भी नहीं रुकेगी इसकी चालडरहम, एजेंसी। ड्यूक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो प्रकृति के किसी भी जीव जैसा नहीं दिखता।आर्गस नाम का यह रोबोट किसी विशालकाय मकड़ी या गेंद जैसा नजर आता है, जिसके केंद्र से 20 दूरबीननुमा पैर निकले हुए हैं। इस रोबोट का कोई आगे, पीछे, ऊपर या नीचे का हिस्सा निश्चित नहीं है। इसमें गहराई मापने वाले कैमरे लगे हैं, जिनकी मदद से यह किसी भी दिशा में देख सकता है और उसी रफ्तार से चल सकता है। जहां इंसान-ड्रोन हर दिशा में एक समान गति से नहीं चल सकते, वहीं आर्गस इस मामले मेंउनसे आगे हैै।परीक्षण
के दौरान आर्गस ने रेतीले समुद्र तटों, घने जंगलों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में रास्ता बनाया। अगर इसकी कुछ मोटर खराब हो जाएं या एक-दो पैर टूट भी जाएं तो भी यह अपना काम जारी रखता है। यह दो दीवारों के बीच पैरों के सहारे चढ़ने में भी सक्षम है। यह रोबोट खोज और बचाव कार्यों में उपयोगी होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


