दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल
दुबई एयरपोर्ट ने एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद आंशिक हवाई सेवा फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। 7 मार्च से कुछ फ्लाइट्स डीएक्सबी और डीडब्ल्यूसी से ऑपरेट हो रही हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क कर अपनी फ्लाइट की जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे।

दुबई, एजेंसी। एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के ऑपरेशन फिर से शुरू करने के बयान के बाद दुबई एयरपोर्ट ने ये घोषणा की। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमने शनिवार, 7 मार्च से आंशिक ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है, जिसमें कुछ फ्लाइट्स डीएक्सबी (मुख्य एयरपोर्ट) और डीडब्ल्यूसी (साउथ-वेस्ट में अल मकतूम एयरपोर्ट) से ऑपरेट हो रही हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरलाइन से संपर्क कर, अपनी फ्लाइट की पूरी जानकारी लेकर ही हवाईअड्डे पहुंचे, ऐसा इसलिए भी क्योंकि अंत समय में शेड्यूल में बदलाव संभव है।
इससे पहले अमीरात एयरलाइन ने परिचालन शुरू करने की बात कही थी। बताया कि एमिरेट्स उड़ान सेवा शनिवार से शुरू कर रही है। एमिरेट्स ने बयान जारी कर कहा कि दुबई आने-जाने वाली फ्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा के बाद अपना ऑपरेशन फिर से शुरू करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


