डीयू ने कर्मचारियों के लिए शुरू की कौशल विकास योजना
- डीयू के बाहर कर्मचारी भी ले सकेंगे हिस्सा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने प्रशासनिक अधिकारियों के कौशल विकास के लिए चार सप्ताह का स्किल एन्हांसमेंट प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 4 मई 2026 से 29 मई 2026 तक आयोजित होगा।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक रजिस्ट्रार, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य ग्रुप ‘ए’ अधिकारी भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालय ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक https://www.forms.du.ac.in/mac/view.php?id=130816&utm_source=chatgpt.com के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। यह कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक दक्षता, प्रबंधन क्षमता और संस्थागत कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।डीयू
के विभागों और कॉलेजों से नामांकन के लिए 8000 रुपये, जबकि अन्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों के प्रतिभागियों के लिए 10,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।प्रतिभागियों को नामांकन पत्र और शुल्क भुगतान का प्रमाण जमा करना होगा। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जो भुगतान के आधार पर होगी।यह कार्यक्रम डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित प्रशासनिक ब्लॉक में आयोजित किया जाएगा, जहां अधिकारियों को आधुनिक प्रशासनिक कौशल और कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


