ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदो साल में डीटीसी को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास-केजरीवाल

दो साल में डीटीसी को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास-केजरीवाल

नई दिल्ली। दो साल में डीटीसी को विश्व स्तरीय बनाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र की तरह डीटीसी के काम की चर्चा भी दूर-दूर तक होगी। यह बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में डीटीसी के...

दो साल में डीटीसी को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास-केजरीवाल
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 31 Jul 2017 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। दो साल में डीटीसी को विश्व स्तरीय बनाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र की तरह डीटीसी के काम की चर्चा भी दूर-दूर तक होगी। यह बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में डीटीसी के ड्राइवरों रोड सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य सब कर्मचारियों की मेहनत के बलबूते ही पाया जाएगा। अच्छी ड्राइविंग के लिए दिल्ली सरकार ने डीटीसी के ड्राइवरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बोलते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से अच्छी ड्राइविंग को प्रोत्साहन मिलता है। मुख्य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है और इसकी गूंज विदेशों तक है। अब कर्मचारियो के सहयोग से डीटीसी को भी विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं होने के चलते कई काम करने में बड़ी दिक्कत आ रही है। इसके बाद भी सरकार कर्मचारी हितों को ध्यान में रखकर फैसला ले रही है। दिल्ली में डीटीसी कर्मचारियों को सातवे वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को भी दिल्ली सरकार दूर करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें