होली पर दोपहर तक नहीं चलेंगी बसें
डीटीसी ने होली के अवसर पर बसों के संचालन को रेग्यूलेट करने का निर्णय लिया है। 4 मार्च को दोपहर 2 बजे तक सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद रहेगा। बाद में केवल 25 प्रतिशत बसें ही चलेंगी। होलिका पूजन के दिन 3 मार्च को बसों के संचालन में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

नई दिल्ली, व. सं.। होली को लेकर डीटीसी ने बसों के संचालन को रेग्यूलेट करने का निर्णय लिया है। चार मार्च को दोपहर दो बजे तक सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान बसें डिपो से बाहर नहीं निकलेंगी। डीटीसी के मुताबिक, दोपहर दो बजे के बाद 25 फीसदी बसों को ही रूटों पर उतारा जाएगा। डीटीसी के उप महाप्रबंधक (यातायात) की ओर से सभी डिपो प्रबंधक व क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर कहा है कि यात्रियों के लोड फैक्टर को देखते हुए वे रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, होलिका पूजन यानी 3 मार्च को बसों के संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


