तीन नए रूटों पर देवी बसों का संचालन शुरू
Feb 09, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
डीटीसी ने तीन नए रूटों पर देवी बसों का संचालन शुरू किया है। रिठाला मेट्रो स्टेशन से माजरा डबास, कुतुबगढ़ और जट खोड़ गांव तक बसों का आवागमन सोमवार से शुरू हुआ है। इससे यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

नई दिल्ली। डीटीसी ने तीन नए रूटों पर देवी बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें रिठाला मेट्रो स्टेशन से माजरा डबास गांव, कुतुबगढ़ गांव और जट खोड़ गांव तक बसों को चलाया गया है। तीनों रूटों पर सोमवार से बसों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। इससे इन तीनों क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को फायदा होगा। मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए उन्हें बसों का आसान और सस्ता सफर करने की सहूलियत मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


