Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDTC Buses Stranded in Nepal Due to Gen-ji Movement

नेपाल आंदोलन में फंसीं डीटीसी की दो बसें

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत चलती हैं ये बसें, डीटीसी ने दो दिन पहले बस सेवा निलंबित की, तब से नेपाल में फंसी हैं बसें

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 12 Sep 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
नेपाल आंदोलन में फंसीं डीटीसी की दो बसें

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की दो बसें नेपाल में चल रहे जेन-जी आंदोलन के कारण वहां फंसी हुई हैं। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि दोनों बसें पूरी तरह सुरक्षित हैं और हालात सामान्य होने के बाद ही उनका संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत डीटीसी कुल चार बसों का संचालन करता है। इनमें से दो बसें भारत से यात्रियों को लेकर नेपाल जाती हैं और वहीं से दो बसें नेपाल से भारत आती हैं। लेकिन नेपाल में आंदोलन के चलते हिंसक झड़पें और आगजनी होने पर दो दिन पहले डीटीसी ने सेवाएं निलंबित कर दी थीं।

बस सेवा बंद होने के बाद नेपाल में पहले से मौजूद दोनों बसें वहीं रह गईं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सेवाएं केवल हालात सामान्य होने के बाद ही बहाल की जाएंगी। फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।