डीएसईयू प्रवेश पोर्टल पर भुगतान संबंधी दिक्कत

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) ने प्रवेश प्रक्रिया के

डीएसईयू प्रवेश पोर्टल पर भुगतान संबंधी दिक्कत

नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) ने प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को शुल्क भुगतान को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ा। छात्रों ने शुल्क जमा कर दिया है लेकिन और उनके अकाउंट से पैसा भी कट गया है लेकिन उनको रजिस्ट्रेशन रसीद प्राप्त नहीं हुई है। इस दिक्कत को देखते हुए डीएसईयू ने अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने बताया कि कई छात्रों ने शिकायत की है कि उनके खाते से पंजीकरण शुल्क कट गया, लेकिन पोर्टल पर भुगतान असफल दिखा रहा है या रजिस्ट्रेशन रसीद जारी नहीं हुई।डीएसईयू के अनुसार यह समस्या बैंकिंग या पेमेंट गेटवे नेटवर्क में अस्थायी तकनीकी दिक्कत के कारण हुई है।

विश्वविद्यालय ने कहा कि अधिकांश मामलों में कटी हुई राशि 3 से 4 कार्य दिवस के भीतर अभ्यर्थियों के खाते में स्वतः वापस आ जाती है।विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे दोबारा भुगतान कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। डीएसईयू ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्रक्रिया तभी पूर्ण मानी जाएगी, जब फॉर्म नंबर या पंजीकरण रसीद सफलतापूर्वक जारी हो जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।