Delhi News: चलते-चलते-- ड्रग्स का प्रयोग 25 हजार साल पहले से
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: क्वींसलैंड, एजेंसी। इंसानों नशे के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल 25 हजार साल पहले से कर

Delhi News: क्वींसलैंड, एजेंसी। इंसानों नशे के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल 25 हजार साल पहले से कर रहे थे। एक नए शोध में यह दावा किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर मिले दो इंसानों के प्राचीन अवशेषों का अध्ययन किया। इनके दांतों पर गहरे और गोल निशान मिले। शोध के मुताबिक, ये निशान एक खास सुपारी को मुंह में रखकर चूसने की वजह से बने थे। इसे सुपारी को खाने से हल्का नशा और शरीर को ज्यादा उत्साह महसूस हो सकती है। यह इंसानों द्वारा किसी नशीले पदार्थ के इस्तेमाल का सबसे पुराना सबूत हो सकता है।
अब तक माना जाता था कि इंसानों ने नशीले पदार्थों का इस्तेमाल खेती शुरू होने के बाद करना शुरू किया।


