पाकिस्तान में ड्रोन हमले में तीन आतंकवादी मारे गए
पेशावर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक ड्रोन हमले में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले के तिराह घाटी के अका खेल जर्मीन गुल चौक इलाके में हुआ। पुलिस के अनुसार, जब हमला हुआ, तब वहां आठ से दस आतंकवादी मौजूद थे।

पेशावर, एजेंसी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक ड्रोन हमले में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इस ड्रोन हमले में अशांत खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में लश्कर-ए-इस्लाम से जुड़े आतंकवादियों के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया। पुलिस ने बताया कि जिले की तिराह घाटी के अका खेल जर्मीन गुल चौक इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जब यह हमला किया गया, तब उस जगह पर करीब आठ से 10 आतंकवादी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार इस हमले में तीन आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।
इस हमले में मारे गए आतंकवादी अका खेल कबीले के थे, जो तिराह घाटी का ही मूल निवासी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


