इराक के बसरा में ड्रोन हमले, एयरपोर्ट और तेल ठिकाने बने निशाना
बगदाद के बसरा में युद्ध के बीच ड्रोन हमले हुए, जिसमें चार ड्रोन एयरपोर्ट और तेल प्रतिष्ठानों पर गिरे। एक ड्रोन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कार्गो टर्मिनल से टकराया, जबकि अन्य बुर्जेसिया तेल परिसर और रुमैला ऑयल फील्ड पर गिरे। सऊदी अरब ने रियाद के पास एक क्रूज मिसाइल को नष्ट किया।

बगदाद। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शुक्रवार को इराक के दक्षिणी शहर बसरा में ड्रोन हमलों की खबर सामने आई है। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चार ड्रोन बसरा एयरपोर्ट और दो तेल प्रतिष्ठानों पर गिरे। अधिकारी के अनुसार एक ड्रोन बसरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कार्गो टर्मिनल से टकराया, जबकि दो ड्रोन बुर्जेसिया तेल परिसर में एक अमेरिकी कंपनी की साइट पर गिरे। एक अन्य ड्रोन दुनिया के सबसे बड़े तेल क्षेत्रों में से एक रुमैला ऑयल फील्ड पर गिरा, जहां ऊर्जा कंपनी बीपी संचालन करती है। सऊदी अरब ने क्रूज मिसाइल को मार गिरायारियाद। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने राजधानी रियाद के दक्षिण-पूर्व स्थित अल-खार्ज क्षेत्र के पास एक क्रूज मिसाइल को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


