
संपादित--थप्पड़ से नाराज ड्राइवर ने ट्रांसपोर्टर के बेटे को मार डाला
नरेला इलाके के सन्नौठ गांव का मामला आरोपी फरार, मोबाइल आ रहा बंद नई
नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता। नरेला इलाके में ड्राइवर ने थप्पड़ मारने से नाराज होकर ट्रांसपोर्टर के पांच साल के बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजीव कुमार परिवार सहित सन्नौठ गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और पांच साल का बेटा तेजस था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेशे से ट्रांसपोर्टर संजीव के पास सात मालवाहक टेम्पो है और आरोपी नीटू भी उसका टेम्पो चलाता है। वह संजीव के घर के सामने ही किराए के मकान में रहता है।

बताया जाता है कि सोमवार रात को नशे में धुत नीटू अपने साथी ड्राइवर वसीम से झगड़ा करने लगा। वसीम ने इसकी शिकायत संजीव से की। फिर संजीव ने नीटू को तीन चार थप्पड़ मार दिए। नीटू थप्पड़ खाने के बाद मौके से चला गया। घर में बुलाकार गला रेता इस बीच मंगलवार दिन में तेजस घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान नीटू बच्चे को अपने साथ किराए के कमरे में ले गया। उसने बच्चे का गला रेत दिया और ईंट से कूच दिया। इस बीच बच्चे की तलाश शुरू हुई और परिजन नीटू के घर पहुंच गये। उन्होंने कमरे में बच्चे की खून से लथपथ लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी आरोपी ने मोबाइल बंद किया है। पुलिस की एक टीम मधुबनी के लिए रवाना कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




