ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीडॉ कफील ने परिवार के साथ की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाक़ात

डॉ कफील ने परिवार के साथ की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाक़ात

गोरखपुर के डॉ.कफील खान ने अपने परिवार के साथ सोमवार को नई दिल्‍ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। उनके खिलाफ रासुका की कार्यवाई की गई...

डॉ कफील ने परिवार के साथ की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाक़ात
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,नई दिल्‍लीMon, 21 Sep 2020 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के डॉ.कफील खान ने अपने परिवार के साथ सोमवार को नई दिल्‍ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। उनके खिलाफ रासुका की कार्यवाई की गई थी। डॉ.कफील पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश दिया था। 

जेल से उनकी रिहाई के बाद डा.कफील खान को फोन को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बातचीत की थी। परिवार का भी हालचाल लिया था। कांग्रेस महासचिव ने उन्‍हें हर संभव मदद का वादा किया था।  सोमवार को दिल्ली में डॉ.कफील ने अपने परिवार के साथ उनसे मिलकर शुक्रिया अदा किया। इस दौरान वहां कांग्रेस के उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम भी मौजूद थे। 

कांग्रेस ने चलाया था अभियान
डॉ.कफील की रिहाई के लिए कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश में अभियान चलाया था। प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन किया गया था। विधानसभा सत्र के दौरान भी कांग्रेस विधायक डा.कफील की रिहाई की मांग करते नज़र आए थे। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनएसए की कार्रवाई को गलत बताया
डा.कफील के मामले में एक सितम्‍बर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तुरंत रिहाई का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने डॉ कफील खान की रासुका में निरुद्धि के डीएम अलीगढ़ के आदेश और उसके कन्फ़र्मेशन को रद्द कर दिया था। डा.कफील की रिहाई के दिन भी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया था।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें