
दिग्गज कंपनियों में से बाजार में तेजी
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला थम गया। सूचना प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 158 अंक चढ़कर 85,265.32 पर बंद हुआ। निफ्टी 47.75 अंक बढ़कर 26,033.75 पर पहुंच गया। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में 613 अंक की गिरावट आई थी।
बई, एजेंसी। घरेलू शेयर बाजारों में चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को थम गया। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स 158 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी एक बार 26,000 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। सेंसेक्स 158.51 अंक मजबूत होकर 85,265.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 380 अंक से अधिक चढ़कर 85,487.21 तक चला गया था। निफ्टी भी 47.75 अंक बढ़कर 26,033.75 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में करीब 613 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट आई थी जबकि निफ्टी लगभग 230 अंक यानी 0.8 प्रतिशत टूटा था।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रेंट में मुख्य रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ, मारुति, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू बाजार मिलेजुले वैश्विक संकेतों और आरबीआई की मौद्रिक नीति से पहले सतर्क रुख के बीच लगभग स्थिर रहे। रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर और एफआईआई की बिकवाली के कारण शुरुआती तेजी थम गई थी। हालांकि, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने से रुपये में मामूली सुधार हुआ, जिससे सूचकांकों को समर्थन मिला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




