संसद सत्र:: पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Feb 09, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। शिवा का कहना है कि गोयल ने संसद सत्र के दौरान मीडिया को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की जानकारी दी, जो सदन के विशेषाधिकार का हनन है। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने शिवा का समर्थन किया।

संसद सत्र:: पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली, एजेंसी। डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है, क्योंकि उन्होंने संसद सत्र के दौरान मीडिया इंटरव्यू में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का विवरण साझा किया था। शिवा ने यह मुद्दा राज्यसभा की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होने और कागजात पेश किए जाने के तुरंत बाद उठाया। शिवा ने कहा कि मैंने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने संसद सत्र के दौरान सदन के बाहर सरकार के नीतिगत फैसले के संबंध में इंटरव्यू दिया है।

यह इस सदन के विशेषाधिकार का हनन है। उनके इस बयान का विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने समर्थन किया। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही सदन में एक बयान दिया है, हम इस पर गौर करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।