डीएमके ने उदयनिधि स्टालिन को विधायक दल का नेता चुना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीडीएमके ने उदयनिधि स्टालिन को विधायक दल का नेता चुना है। के.एन. नेहरू को उपनेता और ई.वी. वेलू को पार्टी का व्हिप बनाया गया है। डीएमके के पास 59 विधायक हैं और यह सदन में मुख्य विपक्षी दल के रूप में कार्य करेगी।

चेन्नई, एजेंसी। डीएमके ने पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को सदन में विधायक दल का नेता चुना है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को बताया कि डीएमके के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता के.एन. नेहरू को विधायक दल का उपनेता चुना गया है। इसके अलावा, डीएमके के पूर्व मंत्री ई.वी. वेलू को पार्टी का व्हिप चुना गया है। डीएमके के पास 59 विधायक हैं और वह सदन में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर काम करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


