ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीडी-सीलिंग के रूप में दिवाली का तोहफा : आदेश गुप्ता

डी-सीलिंग के रूप में दिवाली का तोहफा : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली । वरिष्ठ संवाददाता भाजपा शासित नगर निगम ने गुरुवार से दिल्ली में...

डी-सीलिंग के रूप में दिवाली का तोहफा : आदेश गुप्ता
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 08 Oct 2020 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली । वरिष्ठ संवाददाता

भाजपा शासित नगर निगम ने गुरुवार से दिल्ली में सील की गई संपत्तियों को डी-सील करना शुरू कर दिया किया है। इस संदर्भ में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी निगम महापौर जय प्रकाश के साथ डब्ल्यू जेड 123 टोडापुर गांव, मेन रोड की संपत्ति को डी-सील कर दिल्ली में निगरानी समिति द्वारा सील की गई संपत्तियों को खुलवाने का अभियान शुरू किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली वालों को दिवाली से पहले डी-सीलिंग के रूप में तोहफा मिला है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आज बहुत ही हर्ष का दिन है, क्योंकि भाजपा शासित तीनों निगमों द्वारा निगरानी समिति द्वारा सील की गई संपत्तियों को डी-सील करने का अभियान शुरू कर दिल्ली की जनता को राहत दी गई है।

उन्होंने बताया कि जब टोडापुर गांव की संपत्ति डी-सील की जा रही थी, तब संपत्ति के मालिक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। नगर निगम को यह निर्देश दिए गए हैं कि दिवाली से पहले सभी सील की गई संपत्तियों को डी-सील किया जाए। अफसरशाही को कम करने के लिए एक जोन में जितनी भी संपत्तियां सील हुई हैं उसके लिए एक ही फाइल बनेगी। उसी के निर्देश होंगे और सारी संपत्तियां डी-सील होंगी। पूरी दिल्ली के अंदर तीनों निगमों के अंतर्गत आने वाली लगभग 3,000 संपत्तियों को डी-सील किया जा रहा है और उनके प्रमाण पत्र भी दिए जा रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि निगरानी समिति ने जब संपत्तियों को सील करने का काम शुरू किया था तो लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने भी भाजपा शासित नगर निगम की छवि को खराब करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सीलिंग के पक्ष में ही अपना बयान दर्ज कराया था, और यह सोचकर राजनीति करते थे कि इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें उन लोगों की चिंता नहीं थी, जिन्हें सीलिंग की वजह से अपने घर से, रोजगार से दूर होना पड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें