नवेगांव टाइगर रिजर्व में 50 उड़ने वाली गिलहरी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र के नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व में 50 उड़ने वाली भारतीय गिलहरियों का पता चला है। जीव वैज्ञानिकों की टीम ने संरक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। ये गिलहरियाँ आईयूसीएन की संवेदनशील श्रेणी में...

नवेगांव टाइगर रिजर्व में 50 उड़ने वाली गिलहरी

गोंदिया, एजेंसी। महाराष्ट्र के नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व (एनएनटीआर) में बड़ी दिखने वाली 50 उड़ने वाली भारतीय गिलहरी का पता चला है। जीव वैज्ञानिकों की टीम ने निगरानी आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद ये दावा किया है। वैज्ञानिकों की टीम इनके संरक्षण की तैयारी में जुट गई है। एनएनटीआर के उप- निदेशक पवन जेफ ने रविवार को बताया कि ये जीव अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की सूची में संवेदशील श्रेणी में है। जीव के रहने के ठिकानों को क्षति पहुंचने और शिकार के कारण इनकी संख्या घट रही है। उन्होंने बताया कि चौथे चरण की निगरानी में जीव वैज्ञानिकों को गिलहरियों की मौजूदगी का पता चला है। इस तरह के सर्वेक्षण से जीवों की सुरक्षा और संरक्षण दोनों सुनिश्चित होता है। जानकारी के अनुसार चूहे की तरह दिखने वाली ये गिलहरी भारत, चीन, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम में भी मिलती हैं।

............

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।