बीड़ में डीजल टैंकर पलटा, बर्तनों में भरकर ले जाने लगे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक डीजल से भरा टैंकर पलट गया, जिससे नेशनल हाईवे पर डीजल फैल गया। हादसा माजलगांव के टाकलखेड़ क्रॉस रोड के पास हुआ। लोग बर्तनों में डीजल भरने लगे। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बीड़ में डीजल टैंकर पलटा, बर्तनों में भरकर ले जाने लगे लोग

बीड़, एजेंसी। महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार सुबह एक डीजल से भरा टैंकर पलट गया, जिससे नेशनल हाईवे पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया। इस दौरान लोग बर्तनों में भरकर ले जाने लगे। हादसा माजलगांव इलाके के टाकलखेड़ क्रॉस रोड के पास हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, टैंकर अहिल्यानगर से परली वैजनाथ की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और टैंकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात रोकना पड़ा।टैंकर पलटने के बाद सड़क पर फैले डीजल को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।

कई लोग बर्तन और डिब्बे लेकर पहुंचे और डीजल भरकर ले जाने लगे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।