खेल : ध्रुव-तनीषा मिश्रित युगल में जीते

Apr 07, 2026 09:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने थाईलैंड की जोड़ी को हराया। अन्य भारतीय जोड़ियां जैसे रोहन कपूर-रुत्विका और असित-आमृता की जोड़ी हार गईं। एकल मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे।

खेल : ध्रुव-तनीषा मिश्रित युगल में जीते

ध्रुव-तनीषा मिश्रित युगल में जीते निंगबो। भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई जबकि बाकी जोड़ियां बाहर हो गईं। कपिला-क्रैस्टो ने थाईलैंड के फुनावत होरबान्लूकीत और बेनयापा ऐमसार्द को 21-14, 11-21, 21-15 से हराया। मगर रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गाडे की जोड़ी गोह सून हुआत और लेइ शेवोन जैमी की आठवीं वरीय मलेशियाई जोड़ी से 13-21, 19-21 से हार गई। असित सूर्या और अमृता प्रथमेश की जोड़ी मलेशिया के वोंग तियेन सि और लिम चियू सियेन से 16-21, 15-21 से हार गई। एकल वर्ग के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।