कंप्यूटर नंबरों का आवंटन पारदर्शी तरीके से होता है : डीजीसीए
नई दिल्ली, एजेंसी। कुछ लोग कंप्यूटर नंबर जारी करवाने, परीक्षा के पेपर (सीपीएल/एटीपीएल) पास

नई दिल्ली, एजेंसी। कुछ लोग कंप्यूटर नंबर जारी करवाने, परीक्षा के पेपर (सीपीएल/एटीपीएल) पास करवाने और आरटीआर प्रैक्टिकल परीक्षा पास करवाने के नाम पर उम्मीदवारों को गुमराह कर रहे हैं। डीजीसीए ने कहा कि इस तरह के मामले मेरे सज्ञान में आया है। डीजीसीए ने जोर देकर कहा कि सभी परीक्षाएं पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जाती हैं। कंप्यूटर नंबरों का आवंटन पारदर्शी तरीके से होता है। अपने एक्स हैंडल पर जारी एक सार्वजनिक सूचना में डीजीसीए ने यह भी कहा कि यदि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वे शिकायत कर सकते हैं।
डीजीसीए ने उम्मीदवारों को ऐसी अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी। बिचौलिए/एजेंट/दलाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


