Delhi News: स्पाइसजेट से चार विमानों को वापस लेने के लिए डीजीसीए ने संपर्क साधा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: मुंबई, एजेंसी। संकट से जूझ रही एयरलाइन स्पाइसजेट के चार बोइंग 737-8 मैक्स विमानों का

Delhi News: स्पाइसजेट से चार विमानों को वापस लेने के लिए डीजीसीए ने संपर्क साधा

Delhi News: मुंबई, एजेंसी। संकट से जूझ रही एयरलाइन स्पाइसजेट के चार बोइंग 737-8 मैक्स विमानों का पंजीकरण रद्द करने के लिए विमान आपूर्तिकर्ता कंपनियों ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से संपर्क किया है। इस बीच, एयरलाइन ने सोमवार को कहा कि ये विमान लंबे समय से परिचालन से बाहर हैं और इनका पंजीकरण निरस्त होने से पट्टा किराये का बोझ कम होगा। आयरलैंड स्थित विमान आपूर्तिकर्ता स्काई हाई एलएक्सएक्सएक्स लीजिंग कंपनी लिमिटेड और स्काई हाई एलएक्सएक्सवीआईआई लीजिंग कंपनी लिमिटेड ने इन विमानों के लिए 'अपरिवर्तनीय डीरजिस्ट्रेशन एवं निर्यात अनुरोध प्राधिकरण' (आईडीईआरए) के तहत आवेदन दायर किया है। आईडीईआरए व्यवस्था विमानों को पट्टे पर देने वाली कंपनी को अपने विमान वापस लेने के लिए सीधे विमानन नियामक से संपर्क करने की अनुमति देती है।इस

घटनाक्रम पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि ये विमान इंजन के उच्च दाब टर्बाइन (एचपीटी) से जुड़ी निर्माण संबंधी समस्याओं के कारण लंबे समय से खड़े हैं। उन्होंने कहा, इन विमानों के पंजीकरण निरस्त होने से उन पर पट्टे का किराया खर्च घटेगा। इससे एयरलाइन के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।