तिरुपति देवस्थानम को एक करोड़ रुपये का दान

Feb 28, 2026 04:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हैदराबाद के श्रद्धालु रचमल्लू वेंकट सुजित ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान किए। टीटीडी के अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने चेक स्वीकार किया। ट्रस्ट का उद्देश्य गायों के संरक्षण और उनके धार्मिक महत्व को बढ़ावा देना है।

तिरुपति देवस्थानम को एक करोड़ रुपये का दान

तिरुपति,एजेंसी। हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान किए हैं। दान का चेक तिरुमला के कैंप कार्यालय में टीटीडी के अध्यक्ष बी.आर. नायडू को सौंप दिया गया। टीटीडी तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है। मंदिर निकाय द्वारा शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘हैदराबाद के एक भक्त, रचमल्लू वेंकट सुजित ने टीटीडी के श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान किए हैं।’ एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट की स्थापना गायों के संरक्षण और उनके आर्थिक पहलुओं के साथ-साथ उनके धार्मिक महत्व पर जोर देने के लिए की गई थी।

गोसंरक्षण ट्रस्ट को दिए गए प्रत्येक दान के बदले मंदिर प्रबंधन द्वारा भी उतनी ही राशि का योगदान दिया जाता है ताकि ट्रस्ट आत्मनिर्भर बन सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।