
मौसम: मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कई जगहों पर छाया रहेगा घना कोहरा, शनिवार को यलो अलर्ट की चेतावनी -
कई जगहों पर छाया रहेगा घना कोहरा, शनिवार को यलो अलर्ट की चेतावनी - राजधानी में नए साल पर कुछ जगहों पर हुई हल्की बूंदाबांदी नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी को फिलहाल कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यही नहीं शनिवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति 5 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा रह सकती है।
ज्ञात हो कि राजधानी में बुधवार का दिन दिसंबर महीने के लिए छह सालों में सबसे ठंडा रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम था। इससे पहले वर्ष 2019 में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को भी राजधानी के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा सुबह छाया रहा। हालांकि पालम और सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्यता 500 मीटर के आसपास दर्ज की गई। गुरुवार को राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान बुधवार की अपेक्षा सुधार दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 76 फीसद दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश बूंदाबांदी हुई राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पालम सहित कुछ स्थानों पर सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगभग 1-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई । यहां न्यूनतम तापमान 09-11 डिग्री सेल्सियस की रेंज में और अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस की रेंज में थे। दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1 या उससे ज़्यादा) है, कई जगहों पर सामान्य से कम (-1.6 से-3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 17 किमी प्रति घंटे तक की हवा की गति के साथ पूर्वी हवाएं चलीं। अगले दो दिनों तक बड़े बदलाव की संभावना कम अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। परिणामस्वरूप, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर (1.6 से 3.0डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है और उसके बाद सामान्य (-1.5डिग्री सेल्सियस से 1.5डिग्री सेल्सियस) रहेगा। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और उसके बाद मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। यही नहीं कई जगहों पर मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घने से बहुत घना कोहरा रहेगा और 3 जनवरी 2026 की सुबह कई जगहों पर मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा और उसके बाद सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा रहेगा। ऑरेंज अलर्ट में वाहन चलाने में बरतें सावधानी -बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें, अनावश्यक सफर टालें। - वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। - फॉग लाइट या लो बीम हेडलाइट का ही इस्तेमाल करें। - अचानक ब्रेक न लगाएं, इंडिकेटर का सही उपयोग करें। - दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और गर्म कपड़े पहनें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




