
मौसम:आज भी सुबह घने कोहरे की संभावना, यलो अलर्ट
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मंगलवार को राजधानी में सुबह घना कोहरा छाए रहने
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मंगलवार को राजधानी में सुबह घना कोहरा छाए रहने के बाद आसमान साफ हो गया। पालम और सफदरजंग में सुबह दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक पहुंच गया। धुंध के बीच यातायात धीमा हो गया और कई इलाकों में दृश्यता घट गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के बारे में घना कोहरा की चेतावनी जारी की है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को राजधानी में कोहरा को लेकर यलो अलर्ट है। सुबह कई स्थानों पर कम तो कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।
हवा की गति भी बहुत अधिक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तर तथा उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इसकी गति 10 से 15 किलो मीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान भी 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से .02 डिग्री सेल्सियस अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में मंगलवार को नमी का स्तर अधिकतम 100 फीसद तथा न्यूनतम 86 फीसद दर्ज किया गया। घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी, डायल ने जारी की यात्री एडवाइजरी राजधानी में सुबह पालम व सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने से उड़ाने पर असर पड़ा है। हालांकि कितनी उड़ाने रद हुई हैं इसका आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है लेकिन कई उड़ानों के देरी से आगमन और प्रस्थान की सूचना है। राजधानी दिल्ली में घने कोहरे का असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन पर पड़ रहा है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि फिलहाल उड़ानों का संचालन कैट 3 परिस्थितियों में किया जा रहा है, जिससे विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो सकती है। डायल के अनुसार, कम दृश्यता के कारण कुछ उड़ानों के समय में बदलाव संभव है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी उड़ान की ताजा स्थिति के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें या एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देखें। डायल ने सुबह सोशल मीडिया पर यह भी आश्वस्त किया कि यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों पर ग्राउंड स्टाफ तैनात है, जो आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहा है। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और यात्रा से पहले अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




